निष्कासित पदाधिकारियों को दिलायेंगे सम्मान : जयमंगल

चास प्रखंड के मिर्धा गांव पहुंचे बेरमो विधायक

पिंड्राजोरा.

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह गुरुवार को चास प्रखंड के मिर्धा गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला 20 सूत्री सदस्य अजीत सिंह चौधरी के घर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्री सिंह से कहा कि जिला 20 सूत्री सदस्य अजीत सिंह चौधरी तथा चास प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी को सम्मान देने का काम करें. कांग्रेस पार्टी से दोनों पदाधिकारी का निष्कासन हटा कर उचित सम्मान दें. ग्रामीणों ने कहा कि आज 40 साल से अजीत सिंह चौधरी कांग्रेस पार्टी में निस्वार्थ भाव में काम कर रहे हैं. इस पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि जहां एक साथ बर्तन होता है, वहां आवाज होती है. परिवार के सदस्य को कांग्रेस परिवार में फिर से सम्मान मिलेगा. मौके पर कांग्रेस 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह चौधरी, चास प्रखंड अध्यक्ष तुलसी महतो, जिष्णु महतो, अवनी कुमार महतो, तापस ओझा, असित झा, वासुदेव मंडल, लोगों कालिंदी, रूपेश चौधरी, अजीत महतो, पवित्र राय, दीपक महतो आदि उपस्थित थे. बता दें की विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >