Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में दी ये जानकारी

Weather Forecast Jharkhand : रांची : ठंड का असर कम नहीं हो रहा है. धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा.

Weather Forecast Jharkhand : रांची : ठंड का असर कम नहीं हो रहा है. धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : कोरोना टेस्ट के लिए 19 हजार से अधिक सैंपल पेंडिंग, भारी पड़ सकती है लापरवाही

झारखंड की राजधानी रांची में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. कांके का न्यूनतम तापमान सोमवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह रविवार के तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है.

Also Read: असम में अख्तर बनकर मुस्लिम युवती से शादी रचानेवाला झारखंड का बुद्धदेव अब धर्म परिवर्तन का क्यों डाल रहा दबाव, पढ़िए ये रिपोर्ट

रांची के हिनू रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि रांची का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा.

Also Read: झारखंड के मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थी इस एप से पढ़ेंगे ऑनलाइन, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे लॉन्च

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >