Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, आज कहां-कहां होगी बारिश, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Weather Forecast Jharkhand : रांची : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ चक्रवातीय कम दवाब के क्षेत्र में बदल रहा है. एक कम दवाब का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर में बन रहा है. पूरे देश के मौसम पर इसका असर देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान, बारिश और बादल के कारण अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. इससे कनकनी बढ़ेगी. आज सोमवार को झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

Also Read: शिलान्यास के आठ साल बाद भी नहीं बन सका अस्पताल, झारखंड विधानसभा की आश्वासन एवं आवास समिति ने जतायी नाराजगी

मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना है. इससे ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल (15 दिसंबर) हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे पहले रविवार को भी राजधानी रांची समेत कई शहरों में बूंदाबांदी हुई. न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावनाओं के बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक बारिश से ठंड और कनकनी बढ़ेगी. 16 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा. 14 और 15 दिसंबर को होनेवाली बारिश के दौरान कुछ इलाकों में आर्द्रता बढ़ सकती है. ठंडी हवाओं से मौसम सर्द रह सकता है.

Also Read: खाद्यान्न घोटाले पर रोक के लिए टास्क फोर्स का गठन, राशन की कालाबाजारी पर ऐसे रहेगी पैनी नजर

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिसंबर के मध्य से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सर्दी और कनकनी बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजधानी रांची के साथ कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, दुमका में सोमवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखते को मिलेगी. इसके साथ ही कनकनी बढ़ेगी. बारिश के कारण आमलोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रविवार को भी राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहे और शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. इससे रांची का न्यूनतम तापमान करीब 16.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा.

Also Read: पलामू में आठ साल के बच्चे को पड़ोसी ने मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध संबंध का राज खुलने का था डर

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >