BOKARO NEWS : हमने किये हैं विकास के कई कार्य : जयमंगल

BOKARO NEWS : नामांकन के बाद बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने तेनुघाट में कहा कि हमने और हमारी सरकार के विकास के कई कार्य किये हैं.

BOKARO NEWS :

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने नामांकन करने के बाद तेनुघाट में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी जीत तय है. हमने व हमारी सरकार ने विकास के अनेकों कार्य किये हैं. सरकार ने जनता के लिए काम किया है. हमने अपनी विधायकी कार्यकाल में बहुत सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है. कहा कि जाति, धर्म व पार्टी से ऊपर उठकर मानवता की बात हमलोग करते हैं. हमारी जीत महागठबंधन की जीत होगी. कहा कि विपक्ष अपना प्रत्याशी देकर खुद मुद्दा बना लिया है. पांडेय जी बतायें कि पांच बार का सांसद रहकर 13 साल में विकास का कितना काम किये हैं. यह भी बतायें कि कोल इंडिया व डीवीसी का फायदा किसने उठाया है. अपने स्वार्थ के लिए ओबीसी का टिकट कटवाने का काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >