Bokaro News : डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Bokaro News : झारखंड श्रमिक संघ का सम्मेलन बोकारो थर्मल में हुआ.

झारखंड श्रमिक संघ के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन बोकारो थर्मल में रविवार को हुआ. अध्यक्षता मुख्य अतिथि झामुमो नेता अखिलेश महतो, जय नारायण महतो, झरीलाल हांसदा, इंद्रदेव महतो, रीतलाल महतो, बबिता देवी ने की. सचिव का प्रतिवेदन गणेश राम ने रखा और विस्तार से जानकारी दी. सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन मजदूरों की समस्या को गंभीरता से नहीं लेता है. मजदूरों की समस्याओं के निराकरण का नहीं किया गया तो डीवीसी के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा. कहा कि पावर प्लांट में कार्य करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी रोजगार स्थानीय व विस्थापितों को देना है. ऐसा नहीं किया गया तो वैसी कंपनियों को खदेड़ा जायेगा. उन्होंने संघ की सदस्य संख्या बढ़ाने का भी आह्वान किया. 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की भी अपील की. कहा कि जेएसएस संगठन किसी भी संगठन से कमजोर नहीं है और जरूरत पड़ी तो जोरदार तरीके से शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा. डीवीसी के अधिकारी संगठन के लोगों को डराने व धमकाने का कार्य नहीं करें. पिछले दिनों चार माह तक चलने वाला आंदोलन डीवीसी प्रबंधन की अकर्मणयता का परिणाम था. बोकारो थर्मल शाखा की ओर से भव्य सम्मेलन कर अपनी ताकत से डीवीसी प्रबंधन को अवगत कराया जाये.

इन्होंने भी किया संबोधित

सम्मेलन को जय नारायण महतो, अखिलेश महतो, इंद्रदेव महतो, रीतलाल महतो, बबिता देवी, झरीलाल हांसदा, गणेश राम ने भी संबोधित किया. संचालन सरजू रजक व गणेश राम ने किया.

सम्मेलन में संघ की पुरानी कमेटी को ही सर्वसम्मति से चुना गया. इसमें सचिव गणेश राम, अध्यक्ष रीतलाल महतो, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार गोस्वामी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >