बोकारो थर्मल.
बोकारो थर्मल स्थित सांयकालीन डिग्री कॉलेज में गुरुवार को छात्र-छात्राओं में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया. छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, कविताओं के माध्यम से मतदान की महत्ता बतायी. कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते मतदान हमारा अधिकार है, इसलिए किसी के प्रलोभन में न आकर स्वेच्छा से सोच विचार कर योग्य व्यक्ति के पक्ष में मतदान करें. मौके पर प्राचार्य जीपी सिंह के अलावा डॉ दशरथ महतो, प्रो पीएन महतो, डॉ अजय दत्ता, प्रो बबीता कुमारी, प्रो मंजू कुमारी, प्रो डीपी महतो, सुनीता शास्त्री, पुतुल सिंह, सुरेश महतो, सविता शर्मा आदि मौजूद थे.शिशु विकास विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी: गांधीनगर.
सीसीएल अनुदानित शिशु विकास विद्यालय, संडे बाजार के छात्रों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान बच्चों ने स्लोगन लिखे पोस्टर के जरिये मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. अभियान में वरीय शिक्षक, मो असलम, नयन कुमार बनर्जी, रूपेश केशरी, संजीव कुमार, सैयद सरफराज हुसैन, वरीय शिक्षिका रंभा सिंह, ममता सिन्हा, उमा वर्मन, बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती कुमारी, मुन्ना सिंह सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
