बोकारो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को बोकारो महानगर के विभिन्न नगरों व शाखाओं के स्वयंसेवकों ने सेक्टर-12 स्थित बंद पड़े विद्यालय परिसर में 101 पौधे लगाये. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया.
कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमइ एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि भूषण के नेतृत्व में किया गया. मौके पर संघ के पूर्व प्रांत संचालक जगन्नाथ शाही, महानगर प्रचारक सुधीर कुमार, महानगर सह संघ चालक संजय राय, महानगर कार्यवाह तपन महतो, सह कार्यवाह जैनेंद्र कुमार, बिरसा मुंडा निःशुल्क विद्यालय के परशुराम, स्वदेशी जागरण मंच के मनीष कुमार, लघु उद्योग भारती के अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे.
