Bokaro News : जीएम कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों का धरना शुरू

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन ग्रामीणों ने धरना शुरू किया.

कोल इंडिया एवं झारखंड सरकार के आदेशानुसार आउटसोर्स कंपनियों में 75% रोजगार स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को देने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर मंगलवार से सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. अन्य मुख्य मांगों में पैप कार्ड, विस्थापितों को पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा की सुविधा , सीसीएल अधीनस्थ चल रहे स्कूलों में विस्थापित परिवारों के बच्चों की फीस माफ करने की बात शामिल है. वक्ताओं ने कहा कि मांगों पर जब तक पहल नहीं होगी, धरना जारी रहेगा. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि जुगनू यादव, मुकेश सिंह, सचिन महतो, कृष्णा महतो, लौकी महतो, कृष्णा नायक, सोनमती देवी, हीरामन महतो आदि उपस्थित थे.

कोयलांचल विस्थापित सेवा समिति की मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार को जीएम संजय कुमार झा की अध्यक्षता में प्रबंधन व कोयलांचल विस्थापित सेवा समिति की बैठक हुई. समिति की 11 सूत्री मांगों पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद समिति ने 21 जनवरी से कारो परियोजना में किया जाने वाला अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया. जीएम ने कहा कि परियोजना में संचालित आउटसोर्स कंपनी में विस्थापितों को योग्यता के आधार पर रोजगार दिलाया जायेगा. कोल इंडिया के नियम के तहत नियोजन व मुआवजा मुहैया कराया जायेगा. परियोजना से प्रभावित गांवों में जहां बिजली, पानी व सड़क की समस्या है, उसे दूर किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष दिगंबर महतो ने कहा कि प्रबंधन द्वारा बगैर आमसभा कराये जमीन का एनओसी ले लिया गया. इसकी उच्च स्तरीय जांच हो. मौके पर एसओपी बीआर टुडू, एलएंडआर शंकर कुमार, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित मुखिया सीमा महतो, टेकलाल महतो, टिकू महतो, गीता देवी, वीरेंद्र महतो, फूलचंद महतो, कार्तिक महतो, रणविजय सिंह, वर्षा सोरेन, मदन सोरेन, लोचन महतो, रामचंद्र महतो, राजेश महतो गोविंद महतो, प्रयाग महतो, कालेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >