Bokaro News : गांवों के लोग कर रहे होल्डिंग टैक्स माफ करने की मांग

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 में आने वाले गांवों के लोग कर रहे होल्डिंग टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं.

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 में मुख्य रूप से सौतारडीह, भोलानगर, राजाबंगला, गुपचुप मोहल्ला, कोचाकुल्ही, सोनार मोहल्ला, पिपरा तालाब, रानीबाग व रहीमगंज का कुछ भाग आता है. वार्ड की आबादी लगभग पांच हजार और वोटर लगभग 2400 हैं. सौतारडीह, गुपचुप मोहल्ला और कोचाकुलही मोहल्ला की सड़कें जर्जर हैं. फुसरो नप द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़कों को तोड़ा गया है. कई जगह इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होती है. निवर्तमान पार्षद वीणा देवी ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को काफी हद तक दूर किया गया है. कुछ स्थानों में सड़क व नाली का निर्माण बाकी है. वार्ड के स्थानीय लोगों की मांग है कि होल्डिंग टैक्स व पानी का बिल माफ हो.

आठ वर्षों में क्या बदला

फुसरो नप से लगभग 300 से अधिक आवासों में जलापूर्ति कनेक्शन कराया गया है. कई जगह पीसीसी पथ और नाली का निर्माण हुआ. मेन रोड फुसरो से कोचाकुल्ही तक, खुबलाल स्कूल के समीप से बड़ा नाला तक, कोचाकुलही से बड़ा नाला तक पेवर ब्लॉक बिछाया गया. उप स्वास्थ्य केंद्र चालू कराया गया. जरूरतमंद लोागें को उज्ज्वला योजना व पेंशन का लाभ मिला है.

पूर्व पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद बिलासी देवी ने कहा कि कई जरूरी कार्य नहीं हुए हैं. मेरे कार्यकाल में नप द्वारा पेयजल योजना सहित कई योजनाओं को सदन में पारित किया गया था. उन्हीं योजनाओ को निवर्तमान पार्षद ने धरातल पर उतारा है. झुग्गी झोपड़ी योजना के बारे में कहा कि जिन लाभुकों को आवास दिया गया है, उन्हें चौथी किस्त नहीं मिली है.

एक्सपर्ट व्यू

शीला देवी ने कहा कि इस वार्ड में सड़क की समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है. नाली बने तो स्लैब से ढंका होना चाहिए. होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने में गांवों के गरीब परिवार सक्षम नहीं हैं. इन्हें रियायत मिलनी चाहिए. नालियों का निर्माण भी जरूरी है. जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास मिलना चाहिए. नप को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए. साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >