Bokaro News : तलगड़िया में थी गाड़ी, चालान कट गया ओड़िशा में

Bokaro News : चंदनकियारी के जेएलकेएम प्रत्याशी अर्जुन रजवार के साथ हुई घटना

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. वाहन संख्या जेएच 09 एम 5666 यह बोकारो में रजिस्टर्ड है. बुधवार को वाहन तलगड़िया मोड़, चास में खड़ी थी. लेकिन, अचानक से वाहन स्वामी के पास मैसेज आता है कि आपके वाहन का चालान बगैर वैध ड्राइविंग लाइसेंस के चलाने के कारण कटी है. पांच हजार रुपये का चालान कटने का मैसेज प्राप्त हुआ. यह घटना चंदनकियारी से जेएलकेएम के प्रत्याशी रहे अर्जुन रजवार के साथ घटी. बड़ी बात यह कि चालान कटने का संदेश बंधापत्थर (ओड़िशा) से आया, जबकि वाहन तलगड़िया मोड़ के पास खड़ी थी. संदेश प्राप्त होने के बाद अर्जुन रजवार ने बोकारो के ट्रैफिक पुलिस को मामले की जानकारी दी. ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें तत्काल नया मोड़ स्थित चेकपोस्ट में मामला समझने को बुलाया. इसके बाद चीराचास थाना में मामला दर्ज कराया गया. अर्जुन रजवार ने बताया : जिस स्थान से चालान कटने का संदेश प्राप्त हुआ, वह बोकारो से 600 किमी दूर है. एक दिन में भी उक्त स्थान से बोकारो आना संभव नहीं है. श्री रजवार ने कहा : आखिर यह कैसे संभव है कि वाहन बोकारो में है और चालान ओड़िशा में काट दिया जा रहा है. कहीं ना कहीं सिस्टम में फॉल्ट है. इसे दूर करने की जरूरत है. अर्जुन रजवार ने बताया : वाहन के मालिक नाजीर अंसारी ने इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया है. वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या का गलत इस्तेमाल का शक जाहिर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >