Bokaro News : खाना बनाओ प्रतियोगिता में वीणा देवी रहीं अव्वल

Bokaro News : भारत गैस वितरक ने किया आयोजन

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को भारत पेट्रोलियम गैस की ओर से मेसर्स मिताली भारत गैस ग्रामीण वितरक तथा सीताराम भारत गैस की ओर से हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी के तहत खाना बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमे गाजर के हलवा में वीणा देवी प्रथम स्थान, मडुआ रोटी में ललकी देवी द्वितीय स्थान, खपरी रोटी-सब्जी के लिए सुशीला देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया. मैनेजर श्याम भावसर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को गैस सिलिंडर के प्रति सुरक्षा के साथ जागरूक करना है. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, चंद्रपुरा प्रमुख चांदनी परवीन, उप प्रमुख रिंकी कुमारी, नर्रा मुखिया निरंजन महतो, झामुमो के वरीय नेता दशरथ महतो, सुरेश तुरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश महतो, सेल्फ ऑफिसर शाकिब जमाल हासमी, सेफ्टी इंचार्ज जूही कुमारी, चंद्रपुरा थाना एसआई माधो टुडू, पूर्व मुखिया चेतलाल महतो, महेंद्र सिंह, मिताली गैस के ऑनर रमेश रजक, रवि कुमार रजक, सीताराम भारत गैस का ऑनर सीताराम प्रजापति आदि उपस्थित थे. संचालन सुरेश कुमार निराला ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >