Bokaro News : कार्यालय के सभी कार्यों में हिंदी का करें प्रयोग : डॉ करुणामय

Bokaro News : बीजीएच में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Bokaro News : बीजीएच के प्रभारी डॉ बीबी करुणामय की अध्यक्षता में अस्पताल में शनिवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. डॉ करुणामय ने कहा : दैनिक कार्यालयीय कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करें. उन्होंने हिंदी भाषा में कामकाज को बढ़ावा देने की दिशा में सेल राजभाषा विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला. कार्यशाला में बीजीएच के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार व डॉ अनिंदो मंडल के साथ वरीय चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मी मौजूद थे. संचालन राजभाषा अधिकारी उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) आलोक कुमार तथा सहायक प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) मानस चंद्र रजवार द्वारा किया गया. राजभाषा विभाग की ओर से डॉ एनके राय (शिक्षा विभाग) थे. विभागीय हिंदी अधिकारी डॉ कुमारी अल्पना ने विभाग में राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. श्री राय ने राजभाषा नियमों और सांविधिक प्रावधानों से जुड़े भारत सरकार की नीति, वार्षिक कार्यक्रमों, निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों, विश्वपटल पर हिंदी के बढ़ते चरण आदि विषयों पर विस्तृत रूप से एक प्रस्तुतीकरण दिया. राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना आवश्यक बताया. मौके पर निबंध, कविता, व्याख्यान व स्केच प्रतियोगिता हुई. चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मोयना मंडल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >