BOKARO NEWS : दुगदा में नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद

BOKARO NEWS : दुगदा में जमुनिया नदी नदी से बुधवार की सुबह लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव मिला.

दुगदा. दुगदा थाना क्षेत्र के दुगदा-लोहपट्टी हिरक मार्ग पर जमुनिया नदी पुल के नीचे नदी से बुधवार की सुबह नौ बजे लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव मिला. नदी में स्नान करने गये स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दुगदा पूर्वी मुखिया रीतलाल रजक, समाजसेवी रूपलाल ठाकुर व ग्रामीणों से मृतका का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया. बाद में शव को पोस्टमार्ट कराने के लिए चास भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >