Bokaro News : नावाडीह में यूनिटी मार्च का आयोजन

Bokaro News : नावाडीह में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया.

नावाडीह. माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर चलाये जा रहे विशेष अभियान “सरदार@150 – यूनिटी मार्च ” के तहत शुक्रवार को नावाडीह में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स नावाडीह के समीप फुटबॉल मैदान में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों ने भारत माता की जय और एकता में शक्ति है, जैसे नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को हुआ आयोजन

सांसद ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के 550 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को जिस रूप में गढ़ा, वह प्रेरणादायी है. युवा देश को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है. युवाओं से स्वदेशी भावना अपनाने, नशा-त्याग करने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने का आग्रह किया. पदयात्रा नावाडीह पंच मंदिर बिनोद बिहारी महतो चौक होते हुए नावाडीह स्टेडियम पहुंची. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनमें युवाओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भूमिका-निर्माण के माध्यम से सरदार पटेल के योगदान को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के आयोजन में प्रखंड प्रशासन, युवा संगठनों, स्थानीय विद्यालयों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने समन्वयपूर्ण भूमिका निभायी. जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षण संस्थानों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रति आभार जताया. मंच संचालन सासंद प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रमुख मोहन महतो ने किया. मौके पर नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष जयलाल महतो, निर्मल महतो, विक्की शर्मा, रणविजय सिंह, दिलीप तुरी, सुरेन्द्र साहु, सुरेश कुमार महतो, दीपक कुमार, कमलेश कुमार, शिक्षक अखिलेश सिंह, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >