Bokaro News : स्कूटी और वैन में टक्कर में दो युवक घायल

Bokaro News : स्वांग मैगजीन के पास अम्बा टोला जाने वाले मोड़ की घटना

स्वांग मैगजीन के पास अम्बा टोला जाने वाले मोड़ पर गुरुवार को दो वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक घायल हो गये. हजारी वैद्य टोला निवासी युवक प्रिंस कुमार (22 वर्ष) और मनु कुमार (20 वर्ष) गुरुवार को स्कूटी से हजारी मोड़ से गोमिया की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही वैन से टक्कर हो गयी. वैन कथारा की ओर जा रही थी. घटना के बाद वैन के चालक ने दोनों घायलों को स्वांग के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस कुमार को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया. जहां से फिर उसे रांची रेफर कर दिया गया. वहीं मनु कुमार का इलाज स्वांग के निजी अस्पताल में चल रहा है. वैन को गोमिया पुलिस जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >