Bokaro News : डिवाइजर से टकरायी कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bokaro News : नव वर्ष पर कार से गोमिया घूमने निकले थे युवक

Bokaro News : गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग के छिलका पुल के समीप डिवाइडर से टकरा जाने से गुरुवार की शाम कार पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में जरीडीह बाजार निवासी दिनेश गुप्ता के पुत्र अनुराग गुप्ता एवं ओम प्रकाश कश्यप के पुत्र अमर कश्यप के माथे में गंभीर चोट आयी है. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए गोमिया स्थित निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार नववर्ष के मौके पर कार पर सवार होकर कुछ युवक गोमिया की ओर घूमने निकले थे. जरीडीह बाजार लौटने के क्रम में संध्या के समय छिलका पुल के समीप अचानक एक यूएसवी वाहन के चकमा देने से उनकी कार डिवाइडर में जा टकरायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >