Bokaro News : सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bokaro News : चंद्रपुरा में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

भंडारीदह-फुसरो सड़क पर चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के गणेश फ्यूल के समीप शुक्रवार की रात को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें खास ढोरी निवासी भीम मुंडा का पुत्र कुणाल मुंडा है और एक अन्य शामिल है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीसीएल के ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से दोनों को बोकारो रेफर कर दिया गया.

घायल दवा व्यवसायी से मिला भाजपाई

कुरपनिया निवासी घायल दवा व्यवसायी दिलीप गुप्ता से भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कुरपनिया स्थित उनके आवास में शुक्रवार को मिला. मालूम हो कि 31 दिसंबर की शाम को श्री गुप्ता पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि इस घटना से लोगों में क्षेत्र के लोगों में दहशत और रोष है. पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करें. मौके पर अभिमन्यु सिन्हा, महेश प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >