Bokaro: चोरी के सभी सामान के साथ 12 घंटे में दो चोर गिरफ्तार, बंद घर में किया था हाथ साफ

Bokaro: बोकारो में बंद घर में चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया. दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सभी सामान बरामद किए गए.

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में रविवार को चोरों ने एक बंद आवास का ताला तोड़कर चोरी कर ली. पड़ोसी ने थाना को सूचना दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना ने सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर 12 घंटे के अंदर सोमवार को दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया. साथ-साथ चोरी के सभी सामान को बरामद कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कुर्मीडीह निवासी अमित कुमार सिंह और मदन कुमार शामिल हैं. इन पर बालीडीह थाना में दो अपराधिक मामले पहले से दर्ज है.

पड़ोसी ने दर्ज कराई थी शिकायत

बालीडीह थाना में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार और बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को पूरी घटना की जानकारी दी. श्री कुमार ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में रहनेवाली बसंती देवी ने रविवार को बालीडीह थाना को बताया कि उसके पड़ोस में रिया मुखर्जी रहती हैं. अपने आवास को बंद कर शहर से बाहर गयी हुई हैं. उसके आवास का ताला टूटा हुआ है. बसंती देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी. सूचना रिया मुखर्जी को दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज किया.

बच्चों की साइकिल भी चुरा ले गए थे चोर

एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय की देख-रेख में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के निर्देश पर जांच पड़ताल शुरू की. जानकारी मिली कि कुर्मीडीह निवासी अमित और मदन चोरी की घटना में शामिल थे. टीम ने छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. श्री कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने एक लैपटॉप बैग सहित, तीन स्टैंड पंखा, दो प्लास्टिक कुर्सी, दो छोटा साइकिल, एक स्टेबलाइजर, एक प्लाईवुड फोल्डींग बेड, एक नीला रंग का प्लास्टिक का ड्राम, तीन पीस बैग, ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का रॉड बरामद कर चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया.

दोनों चोरों को भेजा गया जेल

पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस पूछताछ के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. रेलवे कॉलोनी के दो बंद आवासों में चोरी की घटना की भी जांच की जा रही है. छापामारी दल में बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि अजय कुमार राय, सअनि आनंद ठाकुर, सअनि उमेश कुमार, सअनि बलदेव यादव, आरक्षी मरियानुस जोजो, बैजनाथ राउत शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

पूर्व मंत्री माधव बाबू के द्वादश श्राद्धकर्म में संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

Bokaro News : मनमाना बिजली बिल, गंदगी, पानी व कच्ची सड़क की समस्या का करें समाधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >