BOKARO NEWS : कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

BOKARO NEWS : महुआटांड़ थाना अंतर्गत गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव धवैया में नहाने के दौरान दो सगी बहनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी है. घटना रविवार दोपहर की है.

महुआटांड़. महुआटांड़ थाना अंतर्गत गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव धवैया में नहाने के दौरान दो सगी बहनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी है. घटना रविवार दोपहर की है. मृतकों में तीर्थनाथ महतो की बड़ी पुत्री विद्या कुमारी (11) और मंझली पुत्री भारती कुमारी (07) शामिल हैं. तीर्थनाथ एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं. उनको चार बच्चे हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें अपने घर के पीछे कुआं पर नहाने गयी थीं. डेढ़-दो घंटे बाद भी घर नहीं लौटीं, तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की. महुआटांड़ थाना में भी सूचना दी गयी. घरवाले कुआं के पास पहुंचे, तो बच्चियों की चप्पल और कपड़े वहीं किनारे पड़े थे. कुएं में झग्गर डाला गया. पहले एक बाल्टी निकली और फिर दोनों बहनों के शव मिले. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >