झाड़ फूंक कर बीमारी दूर करने के नाम पर ठग लिए दो लाख 60 हजार रुपये

चास : आरोपी को जेल ले जाती पुलिसमामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेलप्रतिनिधि 4 चासझाड़ फूंक के नाम पर दो लाख 60 हजार रुपये ठगी करने के आरोपी चंदनकियारी के लालपुरडीह निवासी मो सलीम को चास पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. चास के बाइपास निवासी व्यवसायी विवेक कुमार ने बुधवार की […]

चास : आरोपी को जेल ले जाती पुलिसमामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेलप्रतिनिधि 4 चासझाड़ फूंक के नाम पर दो लाख 60 हजार रुपये ठगी करने के आरोपी चंदनकियारी के लालपुरडीह निवासी मो सलीम को चास पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. चास के बाइपास निवासी व्यवसायी विवेक कुमार ने बुधवार की देर शाम मो सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. श्री कुमार ने बताया कि आरोपी की चंगुल में आकर उनका पूरा परिवार त्रस्त है. आये दिन रुपयों की मांग करता है. चास पुलिस आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर थाना लायी, यहां से उसे जेल भेज दिया गया.

क्या है मामला : विवेक ने चास पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वर्ष 2018 से वह और उनकी पत्नी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी. इस कारण डाॅक्टर से इलाज चल रहा था. फिर मेरे एक कर्मी कुरमा, पिंड्राजोरा निवासी त्रिलोचन गोप ने लालपुरडीह निवासी मो सलीम की जानकारी दी. कहा : यह झाड़ फूंक कर बीमारी ठीक करते हैं. मो सलीम को लेकर वह घर आया. मो सलीम ने घर में डायन-भूत का डेरा होने की बात कहकर पूरे परिवार को भयभीत कर दिया.

इस दौरान पहली बार झाड़ फूंक करने के बदले 50 हजार रुपये दिये. दुबारा वर्ष 2019 में वह उनके घर आया और मोबाइल खरीदने के नाम पर 12 हजार रुपये लिये. इस दौरान आरोपी द्वारा लगातार वादी के परिवार को डराया गया और किसी को बताने पर रात में जिन्न आकर गला दबाने की बात कहकर भयभीत कर दिया गया.

दुबारा भूत भगाने के नाम पर 70 हजार रुपये लिये. इसके अलावा छोटी-मोटी रकम वह हमेशा लेता रहता था. उसने कुल दो लाख 60 हजार रुपये वसूले. इसके बाद भी तबीयत में किसी प्रकार का सुधार नहीं दिखा तो मो सलीम को दुबारा रूपये देने से इंकार कर दिया. इसपर वह परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >