Bokaro News : बोकारो थर्मल में 48 घंटे में दो बाइक की चोरी

Bokaro News : बोकारो थर्मल से 48 घंटे में दो बाइक की चोरी हो गयी.

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की डीवीसी कॉलोनी से 48 घंटे में दो बाइक की चोरी हो गयी. सोमवार को फुसरो के सिंहनगर तीन नंबर धौड़ा निवासी संतोष कुमार बासफोर का पुत्र शिवम कुमार बोकारो थर्मल स्वामी विवेकानंद मैदान वीडियो रील बनाने पहुंचा. मैदान के बाहर बाइक (जेएच 09 एबी 6936) खड़ी कर दोपहर एक बजे मैदान के अंदर गया. डेढ़ घंटे बाद लौटा तो बाइक नहीं मिली. इधर, कथारा एक नंबर कॉलोनी निवासी अरुण कुमार पासवान शनिवार की शाम लगभग सात बजे कथारा से बोकारो थर्मल पहुंचे. मार्केट के सामने मेन रोड किनारे बाइक (जेएच 09 एक्स 4314

)

खड़ी कर दवा खरीदने दुकान में गये. लौटे तो बाइक नहीं मिली. दोनों घटनाओं में रविवार को मामला दर्ज कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >