Bokaro News : ट्रक मालिकों और मजदूरों ने रोकी ट्रांसपोर्टिंग

Bokaro News : लोकल सेल में पर्याप्त कोयला आपूर्ति नहीं होने के विरोध में आंदोलन किया गया.

लोकल सेल में पर्याप्त कोयला आपूर्ति नहीं होने के विरोध में ट्रक ऑनर एसोसिएशन और असंगठित मजदूर रविवार को आंदोलन पर उतरे. सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो चेकपोस्ट के समक्ष प्रदर्शन किया और घंटों ट्रांसपोर्टिंग व डिस्पैच बाधित रखा. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि हमलोगों की लड़ाई रोजगार को लेकर है. स्थानीय प्रबंधन रोड सेल में पर्याप्त कोयला उपलब्ध नहीं करा रहा है. इसके कारण ट्रक ऑनर, चालक, खलासी व लदनी मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थित उत्पन्न हो गयी है. सुरेश महतो व निर्मल महतो ने कहा कि कहा कि सेल में कोयला उपलब्ध नहीं होने से ट्रकों को 10-10 दिनों तक लोडिंग के लिए परियोजना में खड़ा रखना पड़ता है.

प्रबंधन ने दिया समस्या दूर करने का आश्वासन

बाद में प्रबंधन द्वारा ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में जीएम रंजय सिन्हा की उपस्थिति में आंदोलनकारियों से वार्ता की गयी. मामले का निष्पादन करने का आश्वसन दिया गया. इसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया. मौके पर अमलो एरिया सेल ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता, सेल अधिकारी विवेक सिंह, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव विनय दुबे, उप सचिव वीरेंद्र साव, हरिशंकर सिंह, संतु ठाकुर, पिंटू महतो, बबलू महतो, दिगंबर महतो, सत्येंद्र सिंह, छोटे सिंह, समर सिंह, पवन सिंह, पप्पू महतो, संतन गिरि, आशीष मिश्रा, गोपी गिरि, कमलेश महतो, सुरेश महतो, जयंत सिंह, संतोष सिंह, बंटी सिंह, विक्की मेहता, पल्लू भगत, काली राज आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >