ओवरलोड ट्रक से जैनामोड़ का बाबा तिलका मांझी चौक क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही पर भड़के लोग

जैनामोड़ बाजार में ओवरलोड ट्रक ने बाबा तिलका मांझी चौक को क्षतिग्रस्त कर दिया. स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों पर सख्ती की मांग की है.

जरीडीह थानांतर्गत जैनामोड़ बाजार स्थित बाबा तिलका मांझी चौक रविवार सुबह ओवरलोड ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चौक की रेलिंग और चबूतरे को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही को लेकर नाराजगी जतायी.

ओवरलोडेड वाहन बाजार से गुजर रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक ओवरलोड ट्रक जैनामोड़ बाजार की ओर से गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रक चौक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौक की रेलिंग और चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद झामुमो कार्यकर्ता अजय किस्कू ने युवा जिलाध्यक्ष अमित सोरेन को सूचना दी.

पकड़े गए ट्रक के साथ लोग

इसके बाद अमित सोरेन मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोककर क्षति की भरपाई की मांग ट्रक मालिक से की. ट्रक मालिक की ओर से चौक मरम्मत के लिए क्षतिपूर्ति का आश्वासन देने के बाद ट्रक छोड़ा गया.

बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैनामोड़ मुख्य बाजार में भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रभावी समय-सीमा का पालन नहीं हो रहा है. आरोप है कि कई ओवरलोड वाहन बाजार क्षेत्र से तेज गति में गुजरते हैं. नो-इंट्री व्यवस्था के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं.

बेकाबू व भारी वाहनों पर सख्ती की मांग

लोगों के अनुसार, बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ऐसे में प्रशासन को भारी वाहनों की आवाजाही, ओवरलोडिंग और गति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच और सख्ती करनी चाहिए.

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाये. मौके पर सोहन मुर्मू, सोहराय हांसदा, संजय मुर्मू, मनोज हेंब्रम, सागर हांसदा आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विप्लव कुमार सिंह

मैं विप्लव कुमार सिंह 2017 से प्रभात खबर बोकारो कार्यालय जैनामोड़ से जुड़ा हूं मेरा मोबाइल नम्बर 9470171762

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >