भंडारीदह में ट्रेलर चालक से मारपीट व छिनतई

भंडारीदह में ट्रेलर चालक से मारपीट व छिनतई

चंद्रपुरा/फुसरो नगर. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारीदह रेलवे क्राॅसिंग के समीप शनिवार की रात ट्रेलर चालक बरही के कुलदीप यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट व छिनतई की. चालक ने चंद्रपुरा थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा कि वह ट्रेलर में पोकलेन मशीन लेकर जा रहा था. इसी दौरान तीन बाइक पर आये छह लोगों ने उसे रुकवाया और गाली-गलौज व मारपीट की. इस दौरान मोबाइल फोन, पर्स व गाड़ी में रखे डिब्बे में 26 लीटर हाइड्रोलिक तेल सहित छह हजार रुपये छिन लिये. इसके बाद दामोदर नदी किनारे ले गये और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. उसने किसी तरह भागकर जान बचायी. आरोपियों में एक युवक परमेश्वर महतो तुरियो गांव का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >