Bokaro News : विद्यार्थियों को बतायी एआइ की महत्ता

Bokaro News : बीआरएल डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एआइ के महत्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बीआरएल डीएवी स्कूल में शनिवार को आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एआइ प्रोग्राम के महत्व को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समन्वयक के रूप में धनबाद से आये मो आलम अंसारी और प्रभात सिंह ने एआइ की वर्तमान में आवश्यकता, भविष्य की संभावनाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके बढ़ते प्रभाव पर अपनी बात कही. कहा कि एआइ महत्वपूर्ण तकनीक बन चुकी है, जो शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, अनुसंधान और दैनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है. विद्यार्थियों को एआइ के प्रति जागरूक होने और इसे रचनात्मक व सकारात्मक उद्देश्यों के लिए अपनाने की जरूरत है. मौके पर प्राचार्य आरके सिंह, शिक्षक एके झा, एके मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे.

सेंट मदर टेरेसा स्कूल कथारा में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

सेंट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल कथारा में रविवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों के लिए लक्ष्य तैयार करें. बच्चों के शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाएं. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एंजेल अंजलि, भारती यादव व धन्यवाद ज्ञापन निदेशक सतीश दयाल ने किया. मौके पर राजू रविदास, राजू अग्रवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, इकबाल अहमद, सुभाष पांडेय आदि उपस्थित थे. आयोजन में दिलीप कुमार यादव, कालेश्वर कुमार राम, राजीव कुमार दयाल, सुषमा कुमारी, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी,अजमेर खातून, फातिमा खातून, पूनम कुमारी आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >