दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

गोमिया. बोकारो और हजारीबाग जिला की सीमा में नरकी पुल के निकट मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गयी. इसमें तीन युवक घायल हो गये. गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर निवासी दीपक केवट और बादल केवट एक बाइक से कोनार डैम जा रहे थे. दूसरी बाइक से नरकी गांव के मंटू किस्कू विपरीत दिशा से आ रहे थे. घुमावदार सड़क पर दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. तीनों घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >