Bokaro News : बोकारो थर्मल के इस स्कूल को मिला वन प्लस ग्रेड

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल उच्च विद्यालय को प्रांतीय मूल्यांकन में वन प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल उच्च विद्यालय को प्रांतीय मूल्यांकन में वन प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है. इस मूल्यांकन में विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम, अनुशासन, सह–पाठ्यक्रम गतिविधियां, स्वच्छता, शिक्षकों की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रमुख आधार बनाया गया था. विद्यालय की एचएम सिस्टर प्रेमलता लारेंस ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया है. शिक्षकों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया.

डीएवी स्वांग के विद्यार्थी विज्ञान मंथन की परीक्षा में सफल

डीएवी स्कूल स्वांग के 47 विद्यार्थियों ने विज्ञान मंथन के प्रथम स्तर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. यह परीक्षा भारत सरकार के विज्ञान भारती, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम और एनसीईआरटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित की जाती है. प्राचार्या डी बनर्जी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अगले स्तर की परीक्षा के लिए शुभकामना दी. कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के प्रयास और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है. अब ये विद्यार्थी इसी महीने होने वाली नेक्स्ट लेवल परीक्षा में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >