Bokaro News : प्रिया के लिए स्कूल में होगी स्पेशल परीक्षा

Bokaro News : स्कूल में एक छात्रा के लिए स्पेशल परीक्षा होगी.

बोकारो सेक्टर 04 जी निवासी आठवीं की छात्रा प्रिया कुमारी को पढ़ाई जारी रखने में मदद को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है. डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने प्रिया से बात की. इसके बाद सेक्टर 08 स्थित संत रविदास पब्लिक स्कूल की प्राचार्या से बात की. स्कूल प्रबंधन से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है. प्रिया ने फाइनल परीक्षा नहीं दी थी. उसके लिए स्कूल की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस में स्कूल में आठवीं तक की ही पढ़ाई होती है. परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आगे की पढ़ाई वह राजकीयकृत उवि सेक्टर 02 में करेगी.

मालूम हो कि प्रिया कुमारी के पिता के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है. प्रिया ने पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताते हुए प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी थी. सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद बोकारो डीसी ने इस पर संज्ञान लिया. स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि स्कूल फीस को लेकर प्रिया को कभी प्रेशर भी नहीं दिया गया.

पिता के इलाज के लिए भी प्रशासन सक्रिय

जिला प्रशासन ने प्रिया के पिता के बेहतर इलाज की दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी है. चास एसडीओ ने बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम उनका इलाज करेगी. अगर विशेष इलाज की जरूरत होगी तो रिम्स-रांची में इलाज होगा. परिवार का राशन कार्ड है तो आयुष्मान कार्ड भी बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >