Bokaro News : बोकारो में जल जीवन मिशन के काम में आयेगी तेजी

Bokaro News : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से राशि आवंटित होने की खबर पर विभाग सक्रिय हो गया है

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से राशि आवंटित होने की खबर पर विभाग सक्रिय हो गया है. बोकारो जिला में योजना को गति देने के उद्देश्य से संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक शुक्रवार को रांची में हुई. योजना के तहत रुके हुए काम को गति देने का दिशा-निर्देश दिया गया है. विभागीय अधिकारियों की माने तो इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत काम में तेजी आयेगी. विभागीय जानकारों की माने तो इस वित्तीय वर्ष में बोकारो जिला को केंद्र अंश के रूप में लगभग 250 करोड़ रुपया आवंटित किया जायेगा. राज्य सरकार की ओर से भी लगभग इतनी ही राशि आवंटित होगी.

मालूम हो कि जल जीवन मिशन के तहत बोकारो जिला में 3,16,589 घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है. 15 अगस्त 2019 से अब तक 1,58,854 घरों में कनेक्शन मिला है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में अभी तक एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 912, 2024-25 में 2338, 2023-24 में 20345, 2022-23 में 26736, 2021-22 में 39980 और 2020-21 में 44495 घरों को कनेक्शन दिया गया था. 2022 में योजना की कार्य गति व हर घर नल से जल पहुंचाने के मामले में बोकारो जिला राज्य में तीसरे स्थान पर था. लेकिन, वर्तमान में 15वें स्थान पर आ गया.

वर्ष 2028 तक हर घर में कनेक्शन देने का है लक्ष्य

जल जीवन मिशन के तहत शुरुआत में दिसंबर 2024 तक हर घर में कनेक्शन देना था. लेकिन, धीरे-धीरे तारीख बढ़ायी गयी. अब वर्ष 2028 का लक्ष्य रखा गया है. जानकारों की माने तो पहले कोरोना काल में डक्टेन पाइप के उत्पादन प्रभावित होने से योजना में देरी हुई. हर जगह सप्लाई चेन गड़बड़ाने से योजना पर असर हुआ. इसके अलावा केंद्र-राज्य सरकार से पिछले दो वर्षों से समय पर फंड नहीं मिलने के कारण काम धीमा पड़ा. बकाया राशि नहीं मिलने के कारण कई ठेकेदारों ने काम रोक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >