Bokaro News : लापता पुष्पा का मिला कंकाल, प्रेमी ही निकला हत्यारा

Bokaro News : साढ़े आठ माह से लापता 18 वर्षीय पुष्पा का कंकाल जंगल में मिला.

साढ़े आठ माह से लापता 18 वर्षीय पुष्पा का कंकाल शनिवार को चास कॉलेज के पीछे मधुडीह जंगल में मिला है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या उसके प्रेमी दिनेश कुमार ने की थी. प्रेमी की निशानदेही पर सीआइडी डीआइजी एवं बोकारो एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोद कर लड़की का कंकाल बरामद किया. एसपी ने इस मामले में तीन पुलिस अधिकारियों सहित पांच को निलंबित कर दिया है.

बार-बार पुलिस को बरगला रहा था दिनेश

मृतका पुष्पा कुमारी पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाडीह की रहने वाली थी. शुक्रवार को पुलिस ने उसके पड़ोसी दिनेश कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. उसने पुलिस को कई बार बरगलाने की कोशिश की. बाद में सच उगल दिया. उसने बताया कि उसने पुष्पा की हत्या गला रेत कर की थी. दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल के उक्त स्थल पर खुदाई की तो कंकाल मिला. पास में ही धारदार चाकू भी बरामद किया है. कंकाल की बरामदगी के समय हाइकोर्ट के निर्देश पर मुख्यालय रांची से आयी डीआइजी संध्या रानी मेहता और बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के अलावा आठ थानों की पुलिस मौजूद थी. जंगल के उक्त क्षेत्र को सील कर दिया गया था. अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस खोजी कुत्तों के साथ-साथ ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल कर रही है.

कई लड़कियों के संपर्क में था दिनेश : एसपी

एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मामले में गिरफ्तार दिनेश महतो कई लड़कियों के संपर्क में था. अब तक की जांच में 23 सिम कार्ड की जानकारी मिली है, जो चौंकाने वाला है. घटनास्थल से हत्या में उपयोग किया चाकू, मृतका का कपड़ा, अभियुक्त का चार मोबाइल, मृतका के बाल में लगा रबर बैंड, शरीर के हड्डी के 19 टुकड़े बरामद किये गये. मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी अभिषेक रंजन, जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अनिकेत कुमार, एसआइटी में शामिल सब इंस्पेक्टर विवेक पांडे, सब इंस्पेक्टर अनिल यादव व मुंशी अक्षय कुमार को एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया है. कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारियों का संबंध हत्यारे से मिला तो उसकी सेवा बर्खास्त के लिए भी मुख्यालय को लिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >