बदहाल हो गयीं कॉलोनी की सड़कें, लोग परेशान

बदहाल हो गयीं कॉलोनी की सड़कें, लोग परेशान

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित आवासीय कॉलोनी के मेन रोड की स्थिति बदहाल हो गयी है. कॉलोनी के मेन रोड स्थित लाल चौक के समीप से लेकर झारखंड चौक तक और झारखंड चौक से लेकर हॉस्पिटल मोड़, रेलवे गेट तक और झारखंड चौक से लेकर जुबली पार्क होते हुए रेलवे स्टेशन तक रोड में दर्जनों स्थानों पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं. डीवीसी हाइ स्कूल, गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय, डीवीसी ऑफिसर्स क्लब तथा मार्केट के पास मेन रोड की स्थिति काफी बदहाल है. ऑफिसर्स क्लब से गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय तक तथा डीवीसी मिडिल स्कूल से लेकर जीएम कॉलोनी जाने वाली सड़क की स्थिति भी जर्जर हो गयी है. एसटीपी निर्माण कार्य के दौरान पाइप बिछाने के क्रम में कॉलोनी की जिन सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया, उनका निर्माण भी जैसे तैसे करके छोड़ दिया गया है. भाकपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मो शाहजहां ने डीवीसी प्रबंधन से कॉलोनी के मेन रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >