Bokaro News : कथारा गुरुद्वारा से आज निकलेगी प्रभात फेरी

Bokaro News : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पांच को

Bokaro News : कथारा. खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को कथारा गुरुद्वारा में मनाया जायेगा. यह जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बाबा महेंद्र सिंह एवं प्रधान निशान सिंह, सचिव गुरुप्रित सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व की तैयारी के लिए गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही गुरवाणी पाठ व सबद कीर्तन किया जा रहा है. दो जनवरी को गुरुद्वारा परिसर से कथारा जीएम कार्यालय स्थित क्षेत्रीय ग्राउंड तक प्रभात फेरी के साथ नगर कीर्तन निकाला जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, सूचा सिंह, अमनदीप सिंह, सरजीत सिंह, करम सिंह, परमजीत सिंह, बलजीत सिंह, मनोज सिंह, छोटू, चरणजीत सिंह सहित कई महिला संगत लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >