Bokaro News : बीएसएल के क्वार्टर को कब्जा मुक्त कराने व जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. दूसरे दिन सेक्टर-12 में अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया. सेक्टर-08 में कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया गया. क्वार्टर कब्जा व जमीन पर अतिक्रमण को लेकर बीएसएल एक्शन में है. अतिक्रमण हटाओ अभियान 06 तक चलेगा.
सेक्टर-08 में कब्जा वाले इन क्वार्टरों को ताला तोड़ कर कराया खाली :
संपदा न्यायालय बोकारो की ओर से मंगलवार को अनधिकृत कब्जे वाले आवासों को मजिस्ट्रेट धनंजय कुमार गिरी, पुलिस बल व बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की उपस्थिति में खाली कराने का अभियान चलाया गया. इसके तहत सेक्टर-08 में 08D/D/3126, 08D/D/3288, 08D/D/3306, 08D/D/3309, 08D/D/3312 आवास कब्ज़ा मुक्त कराया गया. सेक्टर-12 में आवास संख्या 12B/D/3001 व 12C/E/1112 के परिसर में अवैध रूप से निर्मित कमरों व अन्य निर्माण को भी संपदा न्यायालय द्वारा ध्वस्त कराया गया.पहले दिन सेक्टर 09 में 13 कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया गया था :
यहां उल्लेखनीय है कि अभियान के पहले दिन सोमवार को सेक्टर 09 में 13 कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया गया. इनमें 09A/E/0585, 09A/E/0590, 09A/E/0748, 09A/E/1132, 09A/E/1270, 09A/E/1275, 9A/E/1277, 09A/E/1327, 09A/E/1484, 09A/E/1488, 09A/D/0189, 09A/D/0250, 09A/D/0415 आवास कब्ज़ा मुक्त कराये गये. क्वार्टर खाली करा कर उसका सामान जब्त कर लिया गया. क्वार्टर को सील किया गया. उसके बाद क्वार्टर पर संपदा न्यायालय का नोटिस लगाया गया.छह मार्च तक चलने वाले अभियान में शामिल हैं नगर सेवा विभाग के ये अधिकारी :
तीन मार्च से शुरू होकर छह मार्च तक चलने वाले अभियान में नगर सेवा विभाग के अधिकारियों की भारी-भरकम टीम शामिल है. इनमें आलोक चावला, राजुल हलकरनी, एके सिंह, एके अविनाश, एमके सिन्हा, जितेंद्र कुमार, शैलेश श्रीवास्तव, शशांक शेखर, कौशल रजवार, अशोक कुमार, एसआर पात्रा, जयंत मिश्रा, ए डुंगडुंग, विनोद पॉल तिग्गा सहित अन्य अतिक्रमण हटाओ अभियान के अधिकारी व कर्मी शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
