Bokaro News : बोकारो थर्मल पावर प्लांट का घटाया गया लोड

Bokaro News : तीव्र गति से छाई का उठाव नहीं हुआ तो बंद करना पड़ेगा प्लांट : एचओपी

Bokaro News : बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से गुरुवार को छाई का उठाव हाइवा चालकों के द्वारा नहीं किया गया. सभी हाइवा चालक नव वर्ष मनाने को लेकर अवकाश पर थे. छाई का उठाव करनेवाली कंपनी को डीवीसी प्रबंधन ने वाहनों की संख्या बढ़ाने का आदेश जारी किया है. कंपनी ने दो जनवरी को वाहनों की संख्या बढ़ाने की बात कही है. पौंड से छाई का उठाव प्रॉपर तरीके से नहीं हो पाने के कारण गुरुवार को 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट का उत्पादन लोड कम कर दिया गया है. पावर प्लांट से गुरुवार को 270 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हो रहा था. एचओपी सुशील कुमार अरजरिया का कहना था कि दो जनवरी को कंपनी द्वारा वाहनों की संख्या बढ़ाकर तीव्र गति से छाई का उठाव नहीं किया गया तो मजबूरन तीन जनवरी को पावर प्लांट बंद करना पड़ सकता है. दूसरी ओर बेरमो कोयलांचल हाइवा एसोसिएशन ने डीवीसी प्रबंधन को पत्र देकर 13 जनवरी से एक बार फिर ऐश पौंड से छाई उठाव बंद करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >