Bokaro News : मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पांडेय की जयंती मनी

Bokaro News : बेरमो के मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पांडेय की जयंती सोमवार को मनायी गयी.

बेरमो, बेरमो के मजदूर नेता व समाजसेवी स्व कृष्ण मुरारी पांडेय की जयंती सोमवार को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में मनायी गयी. पूर्व सांसद ने कहा कि 30 साल के संसदीय राजनीति में सरसों के दाना इतना भी मेरे पर कोई दाग नहीं लगा, यही हमारी पूंजी है. आज बेरमो में कोयला, लोहा, बालू का अवैध धंधा चल रहा है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. प्रशासन नाम की चीज नहीं है. आज बेरमो में रोजगार का संकट है. कोयला का लोकल सेल बंद है. शुरू में ही लोग वैगन लोडिंग का विरोध करते, तो आज यह नौबत नहीं आती. भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि हर कोई अपने आप का मूल्यांकन करें और अपने व्यक्तित्व को जिंदा रखे. समाज व भाईचारा कमजोर नहीं हो, इसको लेकर सजग रहे. संचालन कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि स्व पांडेय विशाल व्यक्तित्व के धनी थे. कार्यक्रम को बीएमएस के रवींद्र मिश्रा, संत सिंह, विनय पाठक, भाजपा के भाई प्रमोद सिंह, संजय प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद स्वर्णकार, रणविजय सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र गिरि, गणेश दुबे, नंद तिवारी, रंधीर ठाकुर, फूलचंद किस्कू, मुकेश मिश्रा, सोबरन महतो, मनोज तिवारी, भरत वर्मा, दिनेश यादव, शिवजी तिवारी, नवल सिंह, मजदूर नेता वृज बिहारी पांडेय, बैजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन दशरथ महतो ने किया. मौके पर टुनटुन तिवारी, भोला सिंह, राम नरेश द्विवेदी, बसंत पाठक, मुअजय झा, त्रिभुवन साहनी, रामू तांती, राजू दुबे, ओम सिंह चंद्रवंशी, मृत्युंजय पांडेय आदि थे.

मजदूर नेता शफीक खान की पुण्यतिथि आज

बेरमो कोयलांचल के लोकप्रिय मजदूर नेता शफीक खान की 21वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संडे बाजार स्थित शफीक भवन में किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल महतो, सीएस झा, सुजीत कुमार घोष के अलावा यूसीडब्लूयू के पदाधिकारी व सदस्य आदि शिरकत करेंगे. यह जानकारी स्व शफीक खान के पुत्र पूर्व जिप सदस्य आफताब आलम खान ने दी. मालूम हो कि स्व खान सादगी व ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे. 50 के दशक में बिहार के गया जिले में रिक्शा यूनियन की स्थापना से लेकर ट्रेड यूनियन की राजनीति में शिखर तक पहुंचे थे. वर्ष 1979 से कोयला मजदूरों के लिए शुरू हुए वेजबोर्ड-दो से लगातार वेजबोर्ड-सात के आधे तक शफीक खान जेबीसीसीआइ की बैठकों में शामिल होते रहे. भाकपा के टिकट पर बेरमो विधानसभा से कई बार चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >