Bokaro News : क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

Bokaro News : बीएसएल की ओर से अपने विस्तारीकरण योजना के तहत आगामी पूंजीगत परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए ‘बिडर्स मीट कनेक्ट प्रो’ का आयोजन किया गया.

बीएसएल की ओर से अपने विस्तारीकरण योजना के तहत आगामी पूंजीगत परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए ‘बिडर्स मीट कनेक्ट प्रो’ का आयोजन किया गया. उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया. कार्यक्रम में देश-विदेश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनियों ने भाग लिया. परियोजनाओं की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. ब्राउनफील्ड विस्तार योजना के तहत बीएसएल की क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता में तीन मिलियन टन की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इससे पहले अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने कार्यक्रम के महत्व व प्रयोजन से अवगत कराया. सम्मेलन के दौरान ब्राउनफील्ड विस्तार कार्य, स्टैम्प चार्ज्ड कोक ओवन बैटरी व गुआ लौह अयस्क खदान विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. कुल 17 संभावित निविदाकारों ने भाग लिया. परामर्शदाता एम/एसएमएन दस्तूर के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं. बैठक के दौरान तकनीकी, वाणिज्यिक व संविदात्मक पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गयी. निविदा प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने व परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को सीधे बीएसएल की परियोजना टीम के साथ प्रश्नोत्तर व परियोजना की विभिन्न पहलुओं से जुड़ी बारीकियां समझने का अवसर मिला.

बीएसएल के स्टोर्स विभाग ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

बीएसएल के स्टोर्स विभाग की ओर से संयंत्र परिसर में नॉन-मूविंग आइटम्स की विशेष प्रदर्शनी लगायी गयी. मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित नॉन-मूविंग व अधिशेष सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया और उनकी स्थिति व संभावित पुनः उपयोग से संबंधित जानकारी दी गयी. बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने अधिशासी निदेशकों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना की. इसे परिचालन दक्षता में वृद्धि व लागत प्रभावी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >