Bokaro News : कोनार डैम में सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास कल

Bokaro News : कोनार डैम में आठ मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास 23 नवंबर को डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार करेंगे.

संजय मिश्रा, बोकारो थर्मल, कोनार डैम में आठ मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास 23 नवंबर को डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार करेंगे. करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य सिनर्जी ग्रुप करेगी. इसमें तीन माह का समय लगेगा. चेयरमैन 22 नवंबर को कोडरमा पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करने के बाद 23 नवंबर को कोनार डैम पहुंचेंगे. वे उसी दिन योजना का शिलान्यास करेंगे.

इन प्लांटों का निर्माण भी है प्रस्तावित

कोनार डैम में 228 मेगावाट के फ्लोटिंग पावर प्लांट के अलावा तीन मेगावाट के हाइडल प्लांट, बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्लांट का निर्माण भी प्रस्तावित है. सभी प्लांटों की डीपीआर तैयार कर ली गयी है. निविदा के बाद कार्य शुरू होगा. सोलर प्लांट निर्माण को लेकर आरंभ में जमीन की कठिनाइयां आयी थीं. डैम के एचओपी राणा रणजीत सिंह ने बताया कि हजारीबाग के सांसद, मांडू विधायक तथा हजारीबाग डीसी एवं एसपी के सहयोग से मामला सुलझा. सोलर प्लांट के अलावा प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने से कोनार डैम के दिन बहुरेंगे और क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा. ग्रामीणों को रोजगार भी मुहैया हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >