Bokaro News : कोयला उत्पादन और डिस्पैच पर रहेगा फोकस : संजय झा

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया के नये जीएम संजय झा ने कहा कि पूरा फोकस कोयला उत्पादन व डिस्पैच (ऑफटेक) पर रहेगा.

राकेश वर्मा, बेरमो, सीसीएल बीएंडके एरिया के नये जीएम संजय झा ने कहा कि पूरा फोकस कोयला उत्पादन व डिस्पैच (ऑफटेक) पर रहेगा. हर हाल में उत्पादन की गति को बढ़ाते हुए चालू वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्य (118 लाख) टन की ओर अग्रसर होना है. अभी तक गत वर्ष की तुलना में एरिया का उत्पादन ग्रोथ 11 फीसदी है. लेकिन चालू वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्य से एरिया अभी 40 फीसदी पीछे चल रहा है. श्री झा शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रभात खबर से विशेष बातचीत कर रहे थे. कहा कि मार्च से अक्टूबर तक लगातार बारिश के कारण उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है. फिलहाल रोजाना 24 हजार टन उत्पादन किया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर अगले माह से 30 हजार टन किया जायेगा. अगला चार माह चुनौती से भरा है. विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भी बात की जायेगी. ट्रेड यूनियन व राजनीतिक दल से जुड़े लोगों का भी सहयोग लिया जायेगा.

कारो परियोजना में दो-तीन दिन के अंदर क्वायरी नंबर टू से उत्पादन चालू होगा

कहा कि कोल इंडिया के मेगा प्रोजेक्ट में शामिल एकेके व कारो परियोजना के अलावा बोकारो कोलियरी के डीडी माइंस के विस्तार के लिए शिफ्टिंग समस्या का निराकरण जरूरी है. इस दिशा में ठोस पहल की जायेगी. एकेके परियोजना के लिए बरवाबेड़ा गांव को केएसपी फेज आरआर साइट में शिफ्ट किया जाना है. डाटा मंगा कर रिव्यू किया जा रहा है. कारो माइंस के लिए कारो गांव से 190 लोगों को करगली स्थित नये आरआर साइट में शिफ्ट किया जाना है. यहां भी सभी को जमीन प्लॉटिंग कर दे दी गयी है. पुनर्वास स्थल पर जल्द मिट्टी फिलिंग का काम शुरू होगा. कारो परियोजना में दो-तीन दिन के अंदर क्वायरी नंबर टू से उत्पादन चालू होगा. इस नये पैच में 240 लाख टन कोयला चार साल में खनन किया जाना है.

जीएम ने कहा कि बीएंडके एरिया में टीम वर्क अच्छा है. इस एरिया का भविष्य उज्जवल है. सीसीएल को भी इस एरिया से काफी उम्मीदें है. आने वाले समय में यहां की कई माइंसों का विस्तार होगा. माइंस विस्तार के लिए जमीन देने वालों की समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >