Bokaro News : हाथी ने सब्जी विक्रेता को कार से खींच कर मार डाला

Bokaro News : गोमिया के कंडेर में हाथियों ने एक किसान को कुचल कर मार डाला.

गोमिया के कंडेर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास रविवार की रात हाथियों के झुंड ने एक कार पर हमला कर दिया. झुंड के एक हाथी ने कार में सवार एक सब्जी विक्रता को खींचकर मार डाला. साथ ही, कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. मृतक रवींद्र दांगी रामगढ़ जिले का रहनेवाला था. वह कंडेर के परसाबेड़ा में जमीन लीज पर लेकर खेती करता था. वह प्रतिदिन सब्जी बेचने रामगढ़ जाता था. रवींद्र दांगी रविवार की रात सब्जी बेच कर अपनी कार से कंडेर लौट रहा था. इसी दौरान सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर खड़े हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. एक हाथी ने रवींद्र दांगी को सूंड से खींचकर बाहर निकाला और उसे कुचलकर मार डाला. बताया जाता है कि सिमराबेड़ा में कई लोगों ने उसे रास्ते पर आगे जाने से रोका था. लेकिन वह लोगों की बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गया. घटना के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >