Bokaro News : सेल के निदेशक प्रभारी ने किया एसआरयू भंडारीदह का निरीक्षण

Bokaro News : बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने एसआरयू भंडारीदह का निरीक्षण किया.

बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री प्रियरंजन बुधवार को एसआरयू भंडारीदह पहुंचे. स्थानीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. निदेशक प्रभारी ने प्लांट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली. बेहतर उत्पादन व विस्तार को लेकर चर्चा की. एसआरयू अस्पताल का भी निरीक्षण किया. बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित वेद की प्रतिकृति का उद्घाटन किया. प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि इसका निर्माण विद्यालय के कला शिक्षक एमसी श्रीवास्तव व शिक्षकेतर कर्मचारी रामलखन के रचनात्मक सहयोग से किया गया है. मौके पर एसआरयू बोकारो के सीजीएम (फाइनेंस) पीसी मिश्रा, सीजीएम केएसएस कन्हैया, सीजीएम आरके सिंह, जीएम मो यूसुफ हुसैन, एसआरयू भंडारीदह के जीएम सोमनाथ सेन, डीजीएम आलोक सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >