Bokaro News : मंत्री योगेंद्र महतो के पिता की पुण्यतिथि मनी

Bokaro News : सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पिता की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी.

सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पिता विश्वनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि शनिवार को मुरुबंदा स्थित उनके आवास में मनायी गयी. पूजा और हवन के बाद परिजनों ने स्व महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मंत्री श्री प्रसाद, पूर्व विधायक बबीता देवी, भाई चित्रगुप्त महतो आदि ने सैकड़ों जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया. रामगढ़ की विधायक ममता देवी भी पहुंचीं और स्व महतो को श्रद्धांजलि दी.

पूर्व विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के विधायक मद और अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया. जहारलौंग (कंडेर), बड़कीपुन्नू के अंबा टोला, होसिर शब्दीटांड़ और देवान बांध के सामने पीसीसी पथ तथा मानिकडीह (कंडेर) व टीकाहारा के केरी महतो टोला में मांझी हाउस का शिलान्यास किया गया. उन्होंने कहा कि मंत्री श्री प्रसाद के नेतृत्व में गोमिया में विकास कार्यों को गति मिल रही है. ग्रामीण विकास और आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है. मौके पर कंडेर मुखिया भानु कुमारी मोदी, महुआटांड़ पंसस मदन महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, पूर्व मुखिया संजय कुमार, जितेंद्र मुर्मू, शानू बेसरा, अनिल हांसदा, कैलाश महतो, मुरली साव, मुंशी महतो, सुमित महतो, राजू मुंडा सहित कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >