नप के सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन बंद रखा सफाई कार्य

फुसरो : फुसरो नगर परिषद के सफाई कर्मी अनिल घांसी के साथ मकोली ओपी के समीप चंद्रपुरा पुलिस द्वारा मारपीट की घटना को लेकर नप के सफाई कर्मियों ने गुरुवार को दूसरे दिन सफाई कार्य बंद रखा. सफाई कर्मियों ने नप कार्यालय पहुंच कर आरोपी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की. सफाई कर्मियों ने कहा […]

फुसरो : फुसरो नगर परिषद के सफाई कर्मी अनिल घांसी के साथ मकोली ओपी के समीप चंद्रपुरा पुलिस द्वारा मारपीट की घटना को लेकर नप के सफाई कर्मियों ने गुरुवार को दूसरे दिन सफाई कार्य बंद रखा. सफाई कर्मियों ने नप कार्यालय पहुंच कर आरोपी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की. सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक इस मामले में कार्रवाई और सुरक्षा के उपाय नहीं होंगे तब तक फुसरो नगर क्षेत्र में सफाई कार्य बंद रखा जायेगा. फुसरो नप के 115 सफाई कर्मियों ने बंद का समर्थन किया है. इधर, वार्ड पार्षद विशाखा देवी, रीता कुमारी, कविता कुमारी ने नप अध्यक्ष को आवेदन देकर सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है. फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार को पत्र लिखा है. उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >