Bokaro News : सीआइडी टीम ने गिरफ्तार एएसआइ की संपत्ति के कागजात किये जब्त

Bokaro News : बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में कार्रवाई

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो ट्रेजरी घोटाले में सीआइडी रांची की टीम ने गुरुवार को बोकारो में एक बड़ी कार्रवाई की. घोटाले कांड में अब तक ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी के मामले में लगभग 10 करोड रुपये की राशि का विस्तृत मनीट्रेल विश्लेषण किया. कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंको में हस्तांतरित एक करोड 80 लाख व 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रिज (सीज) किया. गठित विशेष जांच दल द्वारा कांड में 29 अप्रैल को एसपी कार्यालय से गिरफ्तार एएसआइ अशोक भंडारी के तेलीडीह चास स्थित आवास में छापेमारी की. छापामारी के दौरान अशोक भंडारी के निजी संपत्तियो से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये. जांच के क्रम में संपत्तियों से संबंधित कागजात बरामद किए गए. इसमें तेलीडीह चास स्थित 04.08 डिसमिल भूमि, उक्त भूमि पर निर्मित तीन तल्ला मकान है. तेलीडीह में ही स्थित अन्य 04.98 डिसमिल भूमि के कागजात को भी जब्त किया. ज्ञात हो कि कांड में पूर्व में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त कौशल कुमार पांडेय (लेखापाल), गृहरक्षक सतीश कुमार, सअनि अशोक कुमार भंडारी सभी लेखा शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो में प्रतिनियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >