Bokaro News : अखिल भारतीय नाई संघ ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

Bokaro News : अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की ओर से कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी.

अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की ओर से कर्पूरी ठाकुर भवन फुसरो में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वजों को जाति के आधार पर नहीं, धरोहर के रूप में देखें. देश की आजादी हो या झारखंड अलग राज्य निर्माण, आंदोलनकारियों ने जाति व धर्म से ऊपर उठ कर काम किया. कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेकर सभी समाज के लिए काम करने की जरूरत है. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, अनुमंडलीय अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष बालगोविंद ठाकुर, संगठन के अध्यक्ष दीनबंधु ठाकुर, सचिव किशोरी शर्मा, डॉ शंकर ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर ठाकुर ने किया. मौके पर उप सचिव अनूप शर्मा, डबलू शर्मा, उप कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, संगठन मंत्री प्रेम ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, राजेश ठाकुर, महेश ठाकुर, नारायण शर्मा, आदित्य ठाकुर, प्रेमानंद ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सुशांत राइका, प्रफुल्ल ठाकुर, विनोद ठाकुर, अनिल ठाकुर, नारायण शर्मा, गोविंद ठाकुर, छेदी नोनिया, केदार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >