Bokaro News : किशोरी को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Bokaro News : नाबालिग को किया गया बरामद, आरोपी से पूछताछ

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. हरला थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को भगाने वाले बालिग युवक गोलू घांसी व नाबालिग को हरला पुलिस ने रविवार को बीएसएल एलएच से बरामद किया है. नाबालिग के पिता ने हरला थाना में नवंबर 2025 में गोलू घांसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोलू पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भागने का आरोप लगाया है. बरामद करने के बाद नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है. रविवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले में गोलू से पूछताछ कर रही है. सोमवार को गोलू को जेल भेजा जायेगा.

अनियंत्रित हो हाइवे में गिरा बाइक सवार, जख्मी

बोकारो.

बोकारो -रामगढ़ हाइवे पर रविवार रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक को बेहोशी की अवस्था में स्थानीय पुलिस ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. दुर्घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक अपनी बाइक से बालीडीह की ओर जा रहा था. वहीं शाम को ही सड़क की मरम्मत के लिए एजेंसी की ओर से खोद दिया गया है, जिससे सड़क पर बालू व छोटे-छोटे कंकड़ फैल गया है. इससे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं. लोगों ने कहा कि ठेका एजेंसी को सड़क खोदने के बाद जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण करना चाहिए, लेकिन विलंब होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >