तकनीकी खराबी से 440 वोल्ट सप्लाई, कई घरों के विद्युत उपकरण जले

झारखंड के कसमार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक 440 वोल्ट बिजली आने से ग्रामीणों के कई कीमती विद्युत उपकरण जल गए। विभाग के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है।

कसमार. कसमार प्रखंड के पुरनी बगियारी गांव के कुसमाटांड़ टोला में रविवार को विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण अचानक हाई वोल्टेज (440 वोल्ट) की आपूर्ति होने से कई घरों के विद्युत उपकरण जल गये. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों ने तत्काल अपने-अपने घरों का बिजली कनेक्शन बंद कर दिया.

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह अचानक लाइन में हाई वोल्टेज आने से भुनेश्वर महतो एवं कंपास महतो का पानी का मोटर, प्रदीप रजक के दो पंखे तथा राजू महतो का इनवर्टर समेत कई अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गये. समय रहते लोगों ने मुख्य स्विच बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा और अधिक नुकसान होने से बच गया.

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग के कर्मियों को दी गयी, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही तकनीकी खराबी दूर करने की दिशा में पहल की गयी. इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गयी. उन्होंने जल्द विद्युत लाइन की मरम्मत कराने तथा क्षतिग्रस्त उपकरणों के नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >