तकनीकी खराबी से घरों में प्रवाहित हुआ 440 वोल्ट, कई उपकरण जले

झारखंड के कसमार में तकनीकी खराबी के कारण घरों में 440 वोल्ट बिजली आने से कई उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मुआवजे और मरम्मत की मांग की है।

कसमार. कसमार प्रखंड के पुरनी बगियारी गांव के कुसमाटांड़ टोला में रविवार को विद्युत लाइन में आयी तकनीकी खराबी के कारण कई घरों में हाइ वोल्टेज (440 वोल्ट) की आपूर्ति होने से विद्युत उपकरण जल गये. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों ने तत्काल अपने-अपने घरों का मैन स्विच बंद कर दिया. भुनेश्वर महतो और कंपास महतो के पानी का मोटर, प्रदीप रजक के दो पंखे तथा राजू महतो का इनवर्टर समेत कई अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गयी, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मी नहीं आया. तकनीकी खराबी दूर करने की दिशा में पहल भी नहीं की गयी. ग्रामीणों ने जल्द विद्युत लाइन की मरम्मत कराने तथा क्षतिग्रस्त उपकरणों के नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >