खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, प्राचार्या विभा पांडेय व अन्य अतिथियों ने स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया. छोटी कुमारी को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान राशि भी दी गयी. सम्मानित होने वाले अन्य विद्यार्थियों में आर्ट्स के जिला टॉप थ्री में स्थान प्राप्त करने वाली सीमा कुमारी (448 अंक, 89.6 प्रतिशत), जिला टॉप फाइव में शामिल खुशी परवीन (443 अंक, 88.6 प्रतिशत) तथा साइंस के जिला टॉप टेन में शामिल सरुण कुमार महतो (457 अंक, 91.4 प्रतिशत) शामिल थे.
मदद का दिया आश्वासन
मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि छोटी कुमारी और अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इनकी सफलता दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. उन्होंने आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है कि सीमा कुमारी इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं. मौके पर विष्णु कुमार जायसवाल, कुमारी मिठू, राजीव कुमार, सरिता कुमारी, अब्दुल शाहीद अंसारी, छोटेलाल ठाकुर, सविता पांडेय, अब्दुल हसन जहांगीर, धनेश्वर महतो, रिया जायसवाल, तन्नू प्रमाणिक, डिंपल कुमारी, निखिल कुमार, प्रेम तिवारी, हसन अंसारी, मनोज अड्डी, राजू पॉल आदि मौजूद थे.
