Bokaro News : गीता चैंटिंग कंपीटीशन में 135 स्कूली छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे हर ग्रुप से तीन-तीन छात्र

Bokaro News : चिन्मय मिशन बोकारो की ओर से रविवार को सिटी लेवल गीता चैंटिंग (श्लोक पाठ) कंपीटीशन आयोजित किया गया. चिन्मय विद्यालय बोकारो में आयोजित कंपीटीशन में बोकारो जिला के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के 135 विद्यार्थी शामिल हुए. निर्णायक मंडली में स्वामी संयुक्तानंद सरस्वती, नरेंद्र कुमार, आरके झा, डॉ शशिकांत पांडे, तिलोत्तमा कोचगवे, सविता प्रमाणिक, जया ने उच्चारण, प्रस्तुति आदि के आधार पर विजेताओं का चयन किया. ए, बी, सी, डी, इ व एफ ग्रुप के फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड विद्यार्थी सहित 36 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. विजयी छात्र-छात्राएं 14 अक्तूबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. कार्यक्रम में चिन्मय मिशन बोकारो के कोषाध्यक्ष श्री रावत, समन्वयक संजीव मिश्रा, चिन्मया विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित थे.

देश को पुन: विश्वगुरु बना सकते हैं : स्वामिनी संयुक्तानंद

चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने गीता चैटिंग कंपीटीशन के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा : भारत की महान संस्कृति व ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, ‘सर्वे भतन्तु सुखिनः’ जैसे मूल मंत्रों से अवगत करा कर देश को पुनः विश्वगुरु के पद पर आरूढ़ कर सकते हैं. वहीं चिन्मय स्कूल कमेटी के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय ने कहा : निःसन्देह ये बच्चे गीता-ज्ञान के प्रकाश से सारे विश्व को प्रकाशित और आभासित करेंगे.

बच्चों को आध्यात्मिकता से जोड़ना उद्देश्य : महेश त्रिपाठी

चिन्मय विद्यालय स्कूल कमेटी के सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा : कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों व युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता से जोड़ना है. वहीं उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने कहा : गीता का नियमित पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है, जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.

सिटी लेवल गीता पाठ प्रतियोगिता का परिणाम

ग्रुप ए

शौर्य कुमारी – प्रथम – चिन्मय विद्यालय

कीर्तिका कुमारी – द्वितीय – श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल

प्रीतांश कुमार झा – तृतीय – चिन्मय विद्यालय

अक्षिता सिंह – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय

अदविक राज – सांत्वना – दिल्ली पब्लिक स्कूल

ग्रुप बी

इशानी आर्य – प्रथम – दिल्ली पब्लिक स्कूल

वंशराज – द्वितीय – चिन्मय विद्यालय

शांभवी ठाकुर – तृतीय – श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल

दर्श चौबे – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय

यश कुमार – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय

विशी – सांत्वना – दिल्ली पब्लिक स्कूल

अवंतिका मिश्रा – सांत्वना – श्री अयप्पा जनता विद्यालय

ग्रुप सी

अद्विक वर्मा – प्रथम – चिन्मय विद्यालय

रविका झा – द्वितीय – दिल्ली पब्लिक स्कूल

अन्वी आशी – तृतीय – श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल

वैष्णवी वर्धन – सांत्वना – श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल

तन्मय नयन – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय

अभिषेक जन – सांत्वना – पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया

सांविश्री तिवारी – सांत्वना – पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया

ग्रुप डी

अंकिता कुमारी -प्रथम – चिन्मय विद्यालय

लक्ष्मी शन्मुखप्रिया – द्वितीय – चिन्मय विद्यालय

अदिति – तृतीय – डीएवी इस्पात सेक्टर-8

देवांश तिवारी – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय

आदित्य कुमार झा – सांत्वना – मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल

सुधांशु शेखर – सांत्वना – दिल्ली पब्लिक स्कूल

ग्रुप ई

ज्ञान श्री – प्रथम – चिन्मय विद्यालय

शिवांश आनंद – द्वितीय – चिन्मय विद्यालय

अर्पिता कुमारी – तृतीय – चिन्मय विद्यालय

सजग सूर्यांश पांडे – सांत्वना – दिल्ली पब्लिक स्कूल

हर्षिता आर्य – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय

यू एस आदित्य बर्मन – सांत्वना – एमजीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय

ग्रुप एफ

सुष्मिता सिंह – प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-3

गीतिका – द्वितीय – चिन्मय विद्यालय बोकारो

श्री – तृतीय – सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-3

भावना – सांत्वना – क्रिसेंट पब्लिक स्कूल

हर्षिता – सांत्वना – चिन्मय विद्यालय बोकारो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >