Bokaro News : विद्यार्थियों को दिये गये सफलता के टिप्स

Bokaro News : बुद्धिजीवी चेतना मंच ने दुगदा में संगोष्ठी का आयोजन किया.

पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर दुगदा में बुद्धिजीवी चेतना मंच के तत्वाधान में रविवार को युवाओं के जीवन की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर प्रबुद्ध मार्गदर्शन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन कोल इंडिया के क्रय-विक्रय पदाधिकारी देव कुमार वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने किया. उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए तनाव मुक्त होना जरूरी है. शिक्षा संस्कार युक्त हो, तभी मूल्यवान है. प्रार्थना में उठने वाले हाथों से बेहतर दूसरों की मदद के लिए उठने वाले हाथ हैं. उन्होंने बच्चों को जीवन की वर्तमान और आगे आने वाली चुनौतियों के समाधान के बारे में भी बताया.

देव डांस ग्रुप ने किया नृत्य प्रस्तुत

मौके पर देव डांस ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, सचिव ऋषिकांत तिवारी, प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, बीआइटी सिंदरी की प्रोफेसर डॉ प्रियंका वर्मा, मंच के अध्यक्ष भरत सिंह, संरक्षक प्रभुदयाल सिंह, संयोजक डॉ मनीष कुमार शुक्ला, सचिव विभूति प्रसाद राय, सह सचिव मनोज पाठक, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद स्वर्णकार, मंच के कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद स्वर्णकार, अनूप कुमार ओझा, अशोक कुमार वर्मा, पूनम सिंह, राजकुमार शर्मा समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे. मंच के संयोजक डॉ मनीष कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम का वृत प्रस्तुत किया. अध्यक्षता समाजसेवी योगेंद्र तिवारी व संचालन प्रिया सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >